गोलीबारी से आहत हुआ पकिस्तान , ट्रांसजेंडर की गोलियों से भूनकर हत्या,

पाकिस्तान में आए दिन बड़ी वारदात हो रही है, जिससे देश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इससे पहले देश के मानसेहरा में पांच ट्रांस महिलाओं को गोली मारी गई थी। ऐसे कई मामले देश में सामने आ रहे हैं, मर्दन जिले में प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर के हत्या की प्रसाशन ने गुरुवार जानकारी दी

पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की सूचना देते हुए बताया कि गोलाबारी में कुछ ट्रांसजेंडर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त महबूब गुरुवार को भीषण गोलीबारी की घटना में घायल हो गया। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में 70 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की हत्या की गई, लेकिन एक भी आरोपी को दोषी नहीं ठहराया गया है। वहीं ऐसी वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि मनसेहरा में पांच ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर हमले में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

खैबर पख्तूनख्वा के ट्रांसजेंडर समुदाय की सामाजिक कार्यकर्ता आरजू ने घटना की निंदा करते हुए सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि सरकार हाशिए पर पड़े समुदाय को सुरक्षा और अधिकार देने में विफल रही है। हाल ही में, ट्रांसजेंडर समुदाय ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें हर समय धमकियों का सामना करना पड़ता है। भले ही पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कई कानून पारित किए गए हैं लेकिन ऐतिहासिक रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय का देश म बुरा हाल है।