शुक्रवार को मध्यप्रदेश में भी भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे रहेंगे

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे रहेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सतना और बड़वानी जिले के राजपुर में सभा करेंगे। कमलनाथ खंडवा जिले में, तो दिग्विजय सिंह गुना जिले में प्रचार करेंगे।
सीएम शिवराज सिंह अनूपपुर, मंडला, बालाघाट और जबलपुर जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के पक्ष में सभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भिंड, दतिया, शिवपुरी और मुरैना जिले के दौरे पर रहेंगे। कैलाश विजयवर्गीय आगर और शाजापुर में सभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कटनी, सतना, सागर और रायसेन, तो प्रह्लाद पटेल विदिशा, रायसेन और नरसिंहपुर जिले में प्रचार करेंगे।
इसके अलावा बसपा प्रमुख मायावती भिंड के लहार में रैली करेंगी। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण इंदौर, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुरहानपुर और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या टीकमगढ़ जिले की विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष – सुबह 11.15 बजे सतना, दोपहर 1.40 बजे बड़वानी के राजपुर में सभा।
कमलनाथ, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष – सुबह 10.30 बजे खंडवा के हरसूद, दोपहर 12.15 बजे खंडवा के मांधाता, दोपहर 1.30 बजे खंडवा।
दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम – दोपहर 2 बजे गुना के बमोरी के फतेहगढ़, दोपहर 3.45 बजे गुना के भादोर में सभा।
मायावती, बसपा प्रमुख – सुबह 11 बजे भिंड के लहार में जनसभा।
शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री, मप्र – सुबह 9.55 बजे अनूपपुर के कोतमा, सुबह 10.50 बजे अनूपपुर के चचाई विद्युत नगर, दोपहर 12.10 बजे मंडला, दोपहर 1.10 बजे बालाघाट के बैहर, दोपहर 2.10 बजे बालाघाट, दोपहर 3.05 बजे बालाघाट के वारासिवनी, शाम 4 बजे बालाघाट के कटंगी और शाम 5.20 बजे जबलपुर की सिहोरा में सभा।
नरेंद्र सिंह तोमर और वीडी शर्मा – सुबह 10.30 बजे भिंड, सुबह 11.40 बजे दतिया के सेवढ़ा, दोपहर 1.05 बजे शिवपुरी के करैरा, दोपहर 3 बजे भिंड के मेहगांव के गोरमी, शाम 4.30 बजे मुरैना के दिमनी, शाम 6 बजे मुरैना में जनसभा।
निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री – सुबह 11 बजे इंदौर के अभय प्रशाल कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस
कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी महासचिव – सुबह 11 बजे आगर में सभा, दोपहर 12.30 बजे शाजापुर के मक्सी में रोड शो।
ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री – दोपहर 12 बजे कटनी के विजयराघवगढ़, दोपहर 1 बजे सतना के मैहर, दोपहर 2.55 बजे सागर के सुरखी में सभा, दोपहर 4.35 बजे रायसेन के सांची में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्रह्लाद पटेल, केंद्रीय मंत्री – सुबह 11.45 बजे विदिशा के गंजबासौदा के ग्यारसपुर, दोपहर 1 बजे विदिशा के कुरवाई, दोपहर 2.30 बजे रायसेन के सिलवानी के बमौरी, दोपहर 3.30 बजे नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा के सीहोरा में जनसभा।
देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र – दोपहर 12.30 बजे बुरहानुपर के शाहपुरा, शाम 6 बजे और 8 बजे इंदौर जनसभा।
केशव प्रसाद मौर्या- डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश – सुबह 11 बजे टीकमगढ़ के जतारा के चंदेरा, दोपहर 12.30 बजे खरगापुर के भेलसी और दोपहर 2 बजे टीकमगढ़ के बड़ागांव में जनसभा।