ओमप्रकाश राजभर ने आज़मगढ़ में की सौजन्य भेंट, शिक्षा और समरसता पर हुई चर्चा।

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जनपद आज़मगढ़ के अहिरौला क्षेत्र स्थित एस.एस. ग्लोबल स्कूल, फुलवरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में श्री ब्रजेश तिवारी से सौजन्य मुलाकात की।

भेंट के दौरान शिक्षा, समाज और समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन एवं सकारात्मक चर्चा हुई। श्री राजभर ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि देश और समाज की प्रगति में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अहम भूमिका है। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताया।

मंत्री श्री राजभर ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, ताकि एक समावेशी और सशक्त समाज की स्थापना हो सके। विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।