Friday, 30 October 2026 | 7:46 PM
भारत

प्रयागराज-चेयरमैन नगर पंचायत कोरांव गोपाल सर्राफ उर्फ नरसिंह केशरी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के मामले मे गैर जमानती वारंट जारी

प्रयागराज-चेयरमैन नगर पंचायत कोरांव गोपाल सर्राफ उर्फ नरसिंह केशरी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के मामले मे गैर जमानती वारंट जारी, प्रयागराज- पीड़ित के बयान से पता चला कि नैनी थाना अंतर्गत अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी कोरांव नगर पंचायत के चेयरमैन गोपाल सराफ उर्फ नरसिंह केसरी के विरुद्ध शनिवार
Share:
प्रयागराज-चेयरमैन नगर पंचायत कोरांव गोपाल सर्राफ उर्फ नरसिंह केशरी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के मामले मे गैर जमानती वारंट जारी

प्रयागराज-चेयरमैन नगर पंचायत कोरांव गोपाल सर्राफ उर्फ नरसिंह केशरी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के मामले मे गैर जमानती वारंट जारी,
प्रयागराज- पीड़ित के बयान से पता चला कि नैनी थाना अंतर्गत
अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में
आरोपी कोरांव नगर पंचायत के
चेयरमैन गोपाल सराफ उर्फ
नरसिंह केसरी के विरुद्ध शनिवार
को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने गैर
जमानती वारंट जारी किया है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो पूनम ने सहायक शासकीय अधिवक्ता राहुल मिश्रा के तर्कों को सुनकर दिया है।
पीड़िता के पिता ने 01 नवंबर
2019 को थाने में प्राथमिकी दर्ज
कराई थी और आरोप लगाया था कि अंशू केसरी, पंकज केसरी और दीपक केसरी ने मिलकर मेरी पुत्री का अपहरण करके दुष्कर्म किया है। जिसमे चेयर मैन
नरसिंह केशरी भी लिप्त है किंन्तु प्रभाव से चेयरमैन अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में से गोपाल सराफ उर्फ नरसिंह केशरी ने आरोप पत्र से अपना नाम हटवा लिया, किंतु
अदालत ने संकलित साक्ष्य के
आधार पर आरोपी गोपाल सराफ
के विरुद्ध मुकदमा चलाए जाने
का आदेश जारी किया। उक्त
मामले में आरोपी के न्यायालय के
समक्ष गैरहाजिर होने के कारण
विशेष पॉक्सो कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी अब देखना यह है कि कोर्ट के आदेश का पालन होता है या ऊँची पकड के गिरफ्त मे कोर्ट का आदेश दम तोड़ देता है l

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा
7571974858