लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल, शीर्ष नेतृत्व रहा उपस्थित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज लखनऊ में भव्य और गरिमामयी वातावरण में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी तथा माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की विशेष उपस्थिति रही।

नामांकन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी भी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती, सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में उत्साह और एकजुटता का वातावरण देखने को मिला, जो आगामी राजनीतिक दिशा और संगठनात्मक सशक्तिकरण का संकेत देता है। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश संगठन नई ऊर्जा के साथ जनता की सेवा और पार्टी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगा।