नोएडा:सलारपुर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई ठप, भू-माफियाओं के सामने बेबस दिखी नोएडा अथॉरिटी

नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 सलारपुर क्षेत्र में अवैध निर्माण को गिराने पहुंची नोएडा अथॉरिटी की टीम और भारी पुलिस बल की कार्रवाई एक बार फिर आज रुक गई। भू-माफियाओं के दबाव और प्रभाव के चलते प्राधिकरण की टीम बेबस नजर आई, वहीं दूसरी ओर भू-माफिया लगातार तेजी से निर्माण कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध निर्माण नोएडा अथॉरिटी के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत का नतीजा है। बताया जा रहा है कि जीएम, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, इंजीनियर, सर्किल ऑफिसर, सुपरवाइजर और लेखपाल की छत्रछाया में ही यह निर्माण कार्य हुआ है।

सवाल उठता है कि जब इन अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण खड़ा हो गया, तो अब तक इन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? आखिर कब गिरेगी गाज उन अधिकारियों पर जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया और भू-माफियाओं को खुली छूट दे दी?

फिलहाल प्राधिकरण की कार्रवाई ठप होने से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और अवैध निर्माण दिन-प्रतिदिन तेजी से आगे बढ़ रहा है।