Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

कैंट एरिया में घर के विवाद में युवक ने लगा दी आग, 2 घायल

कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटरू मोहाल स्थित घर में गुरुवार देर रात सिलेंडर फटने से एक युवती की मौत हो गई। वहीं घर के दो लोग बचने में घायल गए। पुलिस का कहना है कि घटना उस वक्त हुई जब सलमान नाम के युवक ने अपनी मां से वादविवाद के बाद चाकू से हमला बोल दिया। वहीं घर वालों के बीच में आने पर घर में आग लग
Share:
कैंट एरिया में घर के विवाद में युवक ने लगा दी आग, 2 घायल
Read in your preferred language.

कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटरू मोहाल स्थित घर में गुरुवार देर रात सिलेंडर फटने से एक युवती की मौत हो गई। वहीं घर के दो लोग बचने में घायल गए। पुलिस का कहना है कि घटना उस वक्त हुई जब सलमान नाम के युवक ने अपनी मां से वादविवाद के बाद चाकू से हमला बोल दिया। वहीं घर वालों के बीच में आने पर घर में आग लगा दी, जिससे सिलेंडर फट गया। जिसमें उसकी बहन रूबी की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मां के छत से कूदकर जान बचाने में घायल हो गईं और पिता आग से झुलस गए। हजरतगंज और कैंट फायर स्टेशन की आग ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
देर रात सलमान छत से घर के पीछे कूद गया। उसको उतारने के लिए रेस्क्यू कर रही टीम ने उसके घायल होने के चलते सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
गुरुवार देर रात मटरू माहौल में गुड्डू पत्नी मेहरून्निसा, बेटा सलमान और बेटी रूबी (28) के साथ रहता है।
मानिसक रूप से बीमार सलमान का इलाज चल रहा है। सलमान का किसी बात पर अपनी मां से विवाद हो गया। उसके बाद उसने घर में तोड़फोड़ की।
परिजनों के विरोध पर रसोई में जाकर गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोल दिया और गैस निकलने पर आग लगा दी। आग की तपिश से सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
उसकी चपेट में आकर बहन रूबी गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना देकर आग बुझाने की कोशिश की।
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर रूबी को गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल ले गए। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं आग से झुलसी उसकी मां और पिता का प्राथमिक इलाज कराया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से घर का सारा सामान जल गया।
आग देख महिला छत से कूदी, आरोपी छत पर छिपा
पुलिस के मुताबिक घर में आग लगने पर सलामान की मां मेहरुन्निसा पहली मंजिल के छज्जे से कूद गई। जिससे घायल हो गई। वहीं सलमान घर की छत पर छिपकर बैठ गया। जिसे करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी बाहर निकाल सके।
अचानक रात में आग लगने से सिलेंडर तेज धमाके से फट गया। धमाके की आवाज सुनकर सो रहे लोगों की नींद खुली। घर के बाहर निकले तो गुड्डू के घर पर चीखपुकार मची थी।
वहीं मानसिक तौर पर बीमार सलामान भीड़ देखकर पत्थर चलाने लगा। जिसके बाद दमकल और पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाते हुए बचाव कार्य किया।
इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि सलमान ने सुबह घर में विवाद के बाद हाथ की नस काट ली थी और उसके बाद घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी।
पुलिस टीम ने सूचना पर सलमान का प्राथमिक उपचार कराया और थाने ले जाकर कार्रवाई की तैयारी कर ही रही थी कि परिजनों ने उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात कह कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिस पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।