पूरनपुर में मंडी समिति परिसर में फल आढ़त पर कूलर का तार लगाने पर करंट लगने से पूरनपुर देहात के मोहल्ला अमदनगर निवासी 20 वर्षीय मजदूर अरमान की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंडी समिति में एक फल आढ़त पर मोहल्ला अहमदनगर देहात का 20 वर्षीय युवक अरमान मजदूरी पर आम की पैकिंग कर रहा था। गर्मी लगने पर उसने कूलर चलाने के लिए उसका तार प्लग में लगाना चाहा तभी उसे करंट लग गया। परिजन उसे इलाज के लिए पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। युवक के पिता सब्जी मंडी में पल्लेदारी करते हैं।
UP News
पीलीभीत में करंट लगने से मजदूर की जान गई
पूरनपुर में मंडी समिति परिसर में फल आढ़त पर कूलर का तार लगाने पर करंट लगने से पूरनपुर देहात के मोहल्ला अमदनगर निवासी 20 वर्षीय मजदूर अरमान की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंडी समिति में एक फल आढ़त पर मोहल्ला अहमदनगर देहात का 20 वर्षीय युवक अरमान मजदूरी पर आम की पैकिंग कर रहा था। गर्मी लगने
Read in your preferred language.