Monday, 14 September 2026 | 9:24 PM
UP News

जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाई तो करने लगा हंगामा

लखनऊ में जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने पर खूब हंगामा किया। इसका 1 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि जज का बेटा कर्मचारियों को धमका रहा है। बेटे के साथ उसकी मां भी खड़ी है। बेटापुलिस कर्मियों से अभद्रता कर रहा है। बेटा कहता है कि अभी थाने चलकर थप्पड़ ख
Share:
जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाई तो करने लगा हंगामा
Read in your preferred language.

लखनऊ में जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने पर खूब हंगामा किया। इसका 1 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि जज का बेटा कर्मचारियों को धमका रहा है। बेटे के साथ उसकी मां भी खड़ी है। बेटापुलिस कर्मियों से अभद्रता कर रहा है। बेटा कहता है कि अभी थाने चलकर थप्पड़ खिलवाता हूं। वह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बार-बार धौंस दिखा रहा। घटना शनिवार हजरतगंज चौराहे के पास की है।
राजधानी में ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को हटाने का अभियान चला रही है। शनिवार को हजरतगंज में एक कार नो पार्किंग जोन में खड़ी थी। पुलिसकर्मी कार के पास पहुंचे। वह लाउडस्पीकर से आवाज लगाना शुरू किए। पुलिस कर्मियों ने गाड़ी का नंबर बताते हुए कहा कि UP 14 BY 2615 गाड़ी उठाई जा रही है। जिसकी गाड़ी हो वह आ जाए। हालांकि की करीब 2 मिनट तक पुलिसकर्मियों के आवाज लगाने के बाद कोई नही पहुंचा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने क्रेन से कार को उठवा दी।
इसके बाद जज का बेटा कार के पास पहुंचा। वहां कार नहीं दिखाई देने पर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। सरेआम अभद्रता शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस अधिकारी के पास युवक ने खुद को जज का बेटा बताकर गाड़ी छोड़ने को कहा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने 1100 रुपए का शमन शुल्क देने को कहा। जिसके बाद वह शमन शुल्क देकर गाड़ी छुड़वाई। हालांकि बाद में पुलिस को पता चला कि गाड़ी पर जिला जज लिखा है। मगर वह एडीजे की गाडी है। वहीं, शनिवार को अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने नो पार्किंग जोन में खड़ी 65 गाड़ियों को उठाया। सबसे ज्यादा 29 वाहन हजरतगंज, 23 वाहन गोमतीनगर और 13 वाहन आलमबाग से उठाये गए