Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
UP News

क्या बात है :वोटर आईडी किसी और के पास, वोट डालता कोई और है

गाजियाबाद में पहले चरण के मतदान में भारी शिकायतें सामने आई हैं। कई बुजुर्ग ऐसे रहे जो मतदान करने के लिए केंद्रों पर पहुंचे और वहां उन्हें पता चला कि पोस्टल बैलट से पहले ही वोट डाला जा चुका है। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट स्थित सेठ मुकुंद लाल कॉलेज में 71 साल की नसीब अपने बेटे के साथ वोट डालने के लिए
Share:
क्या बात है :वोटर आईडी किसी और के पास, वोट डालता कोई और है
Read in your preferred language.

गाजियाबाद में पहले चरण के मतदान में भारी शिकायतें सामने आई हैं। कई बुजुर्ग ऐसे रहे जो मतदान करने के लिए केंद्रों पर पहुंचे और वहां उन्हें पता चला कि पोस्टल बैलट से पहले ही वोट डाला जा चुका है।

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट स्थित सेठ मुकुंद लाल कॉलेज में 71 साल की नसीब अपने बेटे के साथ वोट डालने के लिए पहुंची। बूथ पर तैनात निर्वाचन कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनका वोट पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए पड़ चुका है। बूथ पर रखी गई फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में नसीम के नाम के आगे लाल रंग के पेन से PB (पोस्टल बैलेट) लिखा हुआ था। नसीम के भाई ने बताया कि उनके परिवार से एक भी सदस्य ने पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं किया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि उनका वोट कैसे डाल दिया गया।

इसी बूथ पर एक और बुजुर्ग मतदाता के नाम के आगे भी PB लिखा हुआ था। इस मतदान केंद्र पर तैनात छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान ने बताया कि सुबह से इस तरह के करीब 45 बुजुर्ग मतदाता आ चुके हैं जिनका वोट पोस्टल बैलेट के जरिए पहले ही डाला जा चुका है।

साभार : दैनिक भास्कर