Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
UP News

किराए के मकान में रह कर रहा था नौकरी,फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिया निवासी युवक लखनऊ में किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। बलिया के थाना उमाव गांव मलेरा निवासी
Share:
किराए के मकान में रह कर रहा था नौकरी,फांसी लगाकर दी जान
Read in your preferred language.

लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिया निवासी युवक लखनऊ में किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था।
बलिया के थाना उमाव गांव मलेरा निवासी बालचंद वर्मा का बेटा नीतीश उम्र 24 वर्ष सरोजनी नगर के गौरी बाजार में सुमित रावत के यहां किराए पर रहता था।
सुमित के मुताबिक गुरुवार दोपहर घर की सफाई कर रहा था तो खिड़की से नीतीश का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे एसआई रामसरन मौर्य ने बताया कि मृतक सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।