Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
UP News

UP Election 2022 Voting LIVE : नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू

UP में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए पहले माक पोलिंग से ईवीएम को परखा। चौथे चरण में चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में से 51 भाजपा गठबं
Share:
UP Election 2022 Voting LIVE : नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू
Read in your preferred language.

UP में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए पहले माक पोलिंग से ईवीएम को परखा। चौथे चरण में चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में से 51 भाजपा गठबंधन के पास थीं। चार पर समाजवादी पार्टी तथा दो-दो पर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। 2012 के विधान सभा चुनाव में सपा के खाते में 39 सीटें थीं। बसपा के पास 12, भाजपा के पास चार, कांग्रेस के पास तीन व पीस पार्टी के पास एक सीट थी।

चौथे फेज में कांग्रेस के सामने अपना गढ़ रायबरेली बचाने की चुनौती है। वहीं, सवाल यह भी है कि क्या लखीमपुर कांड के बाद भाजपा वहां पिछला प्रदर्शन दोहरा पाएगी? अटल का लखनऊ किसका होगा? इसका फैसला भी इस चरण में होगा। बता दें कि यूपी में अब तक तीन चरणों में 172 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।