Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
UP News

उमरिया: लापरवाह लोगों पर कार्यवाही कर जुर्माना किया गया

उमरिया: कोरोना गाइड लाइन के परिपालन में एसडीओपी भारती सिंह जाट,थाना प्रभारी सुंदरेश सिंह एवम यातायात प्रभारी शरद श्रीवास्तव दलबल के साथ शहर भृमण में निकले,इस दौरान मौसम का लुत्फ ले रहे क़ई लापरवाह लोगों पर कार्यवाही कर जुर्माना किया गया है,साथ ही क़ई लोगो को वैश्विक महामारी कोरोना में लॉक डाउन का पालन
Share:
Read in your preferred language.

उमरिया: कोरोना गाइड लाइन के परिपालन में एसडीओपी भारती सिंह जाट,थाना प्रभारी सुंदरेश सिंह एवम यातायात प्रभारी शरद श्रीवास्तव दलबल के साथ शहर भृमण में निकले,इस दौरान मौसम का लुत्फ ले रहे क़ई लापरवाह लोगों पर कार्यवाही कर जुर्माना किया गया है,साथ ही क़ई लोगो को वैश्विक महामारी कोरोना में लॉक डाउन का पालन कर घर पर ही सुरक्षित रहने की समझाइश भी दी गयी है।विदित हो कि अभी हालिया दिनों में जिले अंतर्गत कोरोना मरीज़ों में तेजी से कमी आई है,संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही कोरोना मरीज़ों की संख्या शून्य होगी,और शहर फिर से गुलज़ार होगा।हालांकि जानकारों का मानना है कि लॉक डाउन में थोड़ी सी भी लापरवाही बरती गई तो शायद मरीज़ों की संख्या फिर से सैकड़े के पार हो सकती है,शायद इन्ही कारणों से प्रशासन सख्त है,और जुर्माना आदि कर आमजन को घर पर ही रहने नसीहत कर रहा है।

सवांददाता: कंचन साहू