Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

यूक्रेन का रूस को कड़ा संदेश : कहा हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग थमते नजर नहीं आ रही है. रूसी सैन्य ताकत की तुलना में काफी कमजोर होने के बावजूद यूक्रेन डटकर रूसी सेनाओं को जवाब दे रहा है. इस बीच रविवार को यूक्रेन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अपने आक्रमण को लेकर रूस के साथ बातचीत के दौरान वह किसी भी तरह से दवाब में झुकेगा नहीं और
Share:
यूक्रेन का रूस को कड़ा संदेश : कहा  हम  आत्मसमर्पण नहीं  करेंगे
Read in your preferred language.

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग थमते नजर नहीं आ रही है. रूसी सैन्य ताकत की तुलना में काफी कमजोर होने के बावजूद यूक्रेन डटकर रूसी सेनाओं को जवाब दे रहा है. इस बीच रविवार को यूक्रेन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अपने आक्रमण को लेकर रूस के साथ बातचीत के दौरान वह किसी भी तरह से दवाब में झुकेगा नहीं और साथ ही यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रूसी परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने के कदम की भी निंदा की.

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रविवार को कहा कि देश की एक इंच भी जमीन प्रतिद्वंदी को नहीं दी जाएगी. कुलेबा ने वर्चुअल रूप से प्रसारित संवादाता सम्मेलन में कहा कि हम किसी भी हालात में आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, हम अपने क्षेत्र का एक इंच भी हिस्सा नहीं छोड़ेंग.इस बीच यूक्रेन पर हमले के चौथे दिन यूक्रेन के रूस ने कई शहरों पर बमबारी की. रूस ने यूक्रेन पर अपने हमले को तेज कर दिया है और अब युद्ध में यूक्रेन जिस तरह से रूस को जवाब दे रहा है उससे दुनिया भर में सदमें की लहर जाग उठी है.

यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया और संकटग्रस्त देश ने दावा किया कि उसने रूस की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है. रविवार को रूसी सैनिकों द्वारा पूर्वोत्तर शहर में प्रवेश करने के कुछ घंटों बाद, यूक्रेनी सेना ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर पूर्ण नियंत्रण वापस ले लिया जो रविवार तड़के मशीन गन फायरिंग और विस्फोटों से हिल गया था.