Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

फर्रुखाबाद में 09 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों के तहत आगामी 09 जुलाई को जनपद फर्रुखाबाद में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी
Share:
फर्रुखाबाद में 09 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों के तहत आगामी 09 जुलाई को जनपद फर्रुखाबाद में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने विकास खंड मोहम्मदाबाद के पुठरी गांव पहुँचकर वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु चयनित स्थल का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से वृक्षारोपण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

उल्लेखनीय है कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री श्री राकेश राठौर 'गुरु' होंगे। कार्यक्रम के लिए चयनित स्थल का भी जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) श्री राजीव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर श्री रजनीकांत, जिला सूचना अधिकारी श्री राजेश चौरसिया तथा खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद श्री त्रिलोकचंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को गति दी जा सकती है। साथ ही उन्होंने जनमानस से अपील की कि वे इस अभियान में भागीदार बनें और कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं।

यह वृक्षारोपण कार्यक्रम न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण भी सुनिश्चित करेगा।