Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
UP News

शार्ट सर्किट से एसएसबी बिल्डिंग में लगी आग,सिलेंडर ब्लास्ट होने से बिल्डिंग में लगे शीशे टूटे

लखनऊ के गोमती नगर के SSB बिल्डिंग की कैंटीन में सोमवार रात साढ़े 8 बजे के करीब अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग कैंटीन में रखे 5 सिलेंडरों में पकड़ ली। फिर पांच सिलेंडर फट गए। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। गार्ड ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर लोग कमरे से बाहर आ गए। सिलेंडर फटने
Share:
शार्ट सर्किट से एसएसबी बिल्डिंग में लगी आग,सिलेंडर ब्लास्ट होने से बिल्डिंग में लगे शीशे टूटे
Read in your preferred language.

लखनऊ के गोमती नगर के SSB बिल्डिंग की कैंटीन में सोमवार रात साढ़े 8 बजे के करीब अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग कैंटीन में रखे 5 सिलेंडरों में पकड़ ली। फिर पांच सिलेंडर फट गए। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। गार्ड ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर लोग कमरे से बाहर आ गए।

सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। यही नहीं, धमाके की वजह से बिल्डिंग की खिड़कियों में लगे कांच टूट गए। लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाडियां मौके पर पहुंची। 35 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।