Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
UP News

सपा प्रत्याशी ने इस सीट पर दिखाई ताकत, 200 गाड़ियों के साथ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश के एटा में समाजवादी पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद देवेश शाक्य शनिवार को पहली बार एटा पहुंचे। समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ। इसमें करीब 200 चार पहिया वाहन शामिल रहे। सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दे रहे थे। जिले में समाजवादी पार्टी
Share:
सपा प्रत्याशी ने इस सीट पर दिखाई ताकत, 200 गाड़ियों के साथ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के एटा में समाजवादी पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद देवेश शाक्य शनिवार को पहली बार एटा पहुंचे। समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ। इसमें करीब 200 चार पहिया वाहन शामिल रहे। सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दे रहे थे। जिले में समाजवादी पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए लोकसभा प्रत्याशी देवेश शाक्य शनिवार को एटा पहुंचे। स्वागत के बाद मलावन कस्बा से उनका रोड शो प्रारंभ हुआ। शहर के कासगंज रोड से मिरहची होते हुए कासगंज निकल गया। काफिले में गाड़ियों की कतार चल रही थी।

इस मौके पर देवेश शाक्य ने कहा कि एटा की पावन धरती को प्रणाम करता हूं। पहली बार यहां आया हूं। जिस प्रकार से यहां के लोग उत्साहित दिखाई दे रहे हैं, उसको देखते हुए सबसे मुलाकात करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, भूपेंद्र प्रजापति, जहीर अहमद, मेधाव्रत शास्त्री आदि मौजूद रहे।