Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

बरेली-मीरगंज से डी सी वर्मा को टिकट मिलने पर गूंजे "जय श्री राम" के नारे

बरेली: 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से विधायक डा0 डीसी वर्मा का पुनः 2022 के विधान सभा चुनाव हेतु टिकिट होने की सूचना पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गयी और उसके बाद शाम के समय सिरौली चैराहे पर आतिशबाजी छोड़कर पहले जश्न मनाया और उसके बाद विधायक के पहुंचने पर रैली निकाल कर जय श्रीराम के न
Share:
बरेली-मीरगंज से डी सी वर्मा को टिकट मिलने पर गूंजे "जय श्री राम" के नारे
Read in your preferred language.

बरेली: 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से विधायक डा0 डीसी वर्मा का पुनः 2022 के विधान सभा चुनाव हेतु टिकिट होने की सूचना पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गयी और उसके बाद शाम के समय सिरौली चैराहे पर आतिशबाजी छोड़कर पहले जश्न मनाया और उसके बाद विधायक के पहुंचने पर रैली निकाल कर जय श्रीराम के नारे लगाकर जश्न मनाया। रैली का आयोजन ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण के आवास से चलकर बिजली घर की ओर गुजरा इस दौरान कार्यकर्ताओं के डा0 डीसी वर्मा जिन्दाबाद एवं "जय श्री राम" के नारों की गूंज सुनाई दी। जिस समय आतिशबाजी का आयोजन चल रहा था। उस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने वालों में भाजपा के राजू भारती, चुरई दलपतपुर के प्रधान पति गजेंद्र गंगवार, रमेश कुर्मी, नेहरू गंगवार,, ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, प्रधान संघ अध्यक्ष सोनू कुर्मी आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं दर्जनों की तादात में रैली में शामिल रहे।