Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
UP News

सीतापुर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में नियुक्त किए गए माइक्रो आब्जवर रेंडमाइजेशन प्रेक्षक गण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में संपन्न हुआ

सीतापुर: दिनांक 11 फरवरी 2022 (सू0वि0) विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में नियुक्त किये गये माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाइजेशन दिनांक 11-02-2022 को मा0 प्रेक्षकगण  की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सीतापुर में सम्पन्न हुआ जिसमें 490 माइक्रो आब्जर्वर को दिनांक 18 फरवरी 2022 को सीतापुर शिक्षण संस्थान र
Share:
Read in your preferred language.

सीतापुर: दिनांक 11 फरवरी 2022 (सू0वि0) विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में नियुक्त किये गये माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाइजेशन दिनांक 11-02-2022 को मा0 प्रेक्षकगण  की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सीतापुर में सम्पन्न हुआ जिसमें 490 माइक्रो आब्जर्वर को दिनांक 18 फरवरी 2022 को सीतापुर शिक्षण संस्थान रस्योरा, सीतापुर में विधानसभावार प्रशिक्षण हेतु ड्यूटी आदेश निर्गत किये गये। माइक्रो आब्जर्वर को विधानसभावार दिनांक 18 फरवरी 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। उपजिलानिर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी ने उपायुक्त श्रम एवं रोजगार/प्रभारी अधिकारी, प्रशिक्षण को निर्देश दिये हैं कि दिनांक 18-02-2022 को सीतापुर शिक्षण संस्थान, रस्योरा, सीतापुर में माइक्रो आब्जर्वर के विधानसभावार अलग-अलग कमरों में प्रशिक्षण हेतु आवश्यक समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करने का कष्ट करें।