सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को शिवपाल सिंह यादव को लेकर दिए गए पेंडुलम संबंधी बयान पर पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है और वह सबके समय को बदलने का संकेत भी देता है।
अखिलेश यादव ने सोमवार रात ट्वीट के जरिए सीएम योगी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवपाल की सुरक्षा श्रेणी को कम करना आपत्तिजनक है। यह कहना कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है। वह सबके समय को बदलने का संकेत भी देता है। यह भी बताता है कि ऐसा कुछ भी स्थिर नहीं है जिस अहंकार किया जाए। योगी सरकार ने सोमवार को ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव की जेड श्रेणी सुरक्षा को घटाकर वाई श्रेणी में तब्दील कर दिया।
सीएम योगी ने सोमवार को ही मैनपुरी में अपनी जनसभा के दौरान अखिलेश के साथ ही शिवपाल सिंह यादव पर भी हमले किए। सीएम ने कहा शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी में पेंडुलम बन गए हैं । इसके बाद ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।
घर की दीवार पर पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से लाभ होता है। दीवार पर पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से समय अच्छा बना रहता है और जीवन से तकलीफें दूर होती हैं। पेंडुलम वाली घड़ी को घर के ड्राइंग रूम में लगाना चाहिए। इसके साथ ही घड़ी का सही आकार होना भी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गोल, चौकोर, अंडाकार या आठ व छः भुजाओं वाली घड़ी लगानी चाहिए। इससे सकारात्मकता बढ़ती है इसलिए घड़ी खरीदते समय घड़ी के आकार का पूरा ख्याल रखें।
UP News
सपा के लिए पेंडुलम हो गए शिवपाल : मुख्यमंत्री योगी
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को शिवपाल सिंह यादव को लेकर दिए गए पेंडुलम संबंधी बयान पर पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है और वह सबके समय को बदलने का संकेत भी देता है। अखिलेश यादव ने सोमवार रात ट
Read in your preferred language.