Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
UP News

शाहगंज(जौनपुर): हत्यारोपी पर केस दर्ज, भेजा गया जेल

शाहगंज(जौनपुर): नगर के भादी मोहल्ला में मंगलवार की सुबह मानसिक रूप से बीमार मुमताज़ उर्फ सोनू द्वारा परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों पर जानलेवा हमला कर पांच लोगों को घायल करने बेटी व पड़ोसी मोहल्ले की महिला की हत्या करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। मृतका सुले
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): नगर के भादी मोहल्ला में मंगलवार की सुबह मानसिक रूप से बीमार मुमताज़ उर्फ सोनू द्वारा परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों पर जानलेवा हमला कर पांच लोगों को घायल करने बेटी व पड़ोसी मोहल्ले की महिला की हत्या करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
मृतका सुलेमा देवी पत्नी अच्छेलाल की मौसेरी बहन नटौली गांव निवासी महती देवी पत्नी दयाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान मनोरोगी अरोपी पुलिस के हर सवाल पर ऊल जलूल जवाब देता रहा। पुलिस ने पड़ोसी मोहल्ले व दूसरे वर्ग समुदाय की महिला के साथ हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के घर पर पुलिस फोर्स तैनात किया है।
फिलहाल जानलेवा हमले में घायल आरोपी की पत्नी, भयोहू व पड़ोसी अथवा परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घायल पत्नी फिरदौस, भयोहू नीलोफर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि मासूम बेटे मोहम्मद और पड़ोसी मंजूर हसन उर्फ गुड्डू का उपचार नगर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।