Monday, 14 September 2026 | 9:09 PM
UP News

शहडोल: 9 स्थानो पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

शहडोल। थाना गोहपारु क्षेत्रांतर्गत दिनांक 21.06.21 को अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर गोहपारू पुलिस ने ग्राम सरिहर में दबिश देकर आरोपी जीवनलाल बैगा पिता नानदाउ बैगा निवासी सरिहर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट
Share:
Read in your preferred language.

शहडोल। थाना गोहपारु क्षेत्रांतर्गत दिनांक 21.06.21 को अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर गोहपारू पुलिस ने ग्राम सरिहर में दबिश देकर आरोपी जीवनलाल बैगा पिता नानदाउ बैगा निवासी सरिहर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
6 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, पुलिस ने कार्यवाही
थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर धनपुरी पुलिस ने धनपुरी में दबिश देकर 01. आरोपिया रामदीन कोल की पत्नी निवासी धनपुरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये, 02. आरोपी धनश्याम कोल पिता लंगडू कोल उम्र 50 साल निवासी धनपुरी एवं 03. आरोपिया राजू कोल की पत्नी निवासी धनपुरी मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी तरह थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर बुढ़ार पुलिस ने विकास नगर में दबिश देकर आरोपी हीरालाल बैगा पिता ननुआ बैगा उम्र 45 साल निवासी गोपालपुर के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। यहंा भी पकड़ाई अवैध शराब थाना अमलाई अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर अमलाई पुलिस ने इन्द्रानगर में दबिश देकर आरोपिया महेस की पत्नी उम्र 40 साल निवासी इन्द्रानगर के कब्जे से 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 740 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

पत्रकार: संदीप साहू