Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
UP News

गाजीपुर : शादी का झांसा देकर बनाया सम्बन्ध, युवती ने कराइ एफआईआर

गाजीपुर थाना के पॉलिटेक्निक में रहने वाली एक युवती रेलवे में जेई पर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि रेलवे में तैनात जेई विनोद कुमार यादव से दोस्ती थी। 7 फरवरी 2020 को आरोपी युवती को देवा दर्शन के लिए ले गया और वापस लौटते वक्त कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। युवती ने जब इस बात का वि
Share:
गाजीपुर : शादी का झांसा देकर बनाया सम्बन्ध, युवती ने कराइ एफआईआर
Read in your preferred language.

गाजीपुर थाना के पॉलिटेक्निक में रहने वाली एक युवती रेलवे में जेई पर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि रेलवे में तैनात जेई विनोद कुमार यादव से दोस्ती थी। 7 फरवरी 2020 को आरोपी युवती को देवा दर्शन के लिए ले गया और वापस लौटते वक्त कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।
युवती ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसको चुप करा दिया। युवती का आरोप है कि इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी उसका शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ वक्त पहले युवती ने विनोद से शादी की बात कही तो आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए गाली- गलौज की। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। युवती का आरोप है कि विनोद के साथी आकाश गुप्ता ने उसको मुंह बंद रखने की धमकी दी।
इस दौरान मामले की शिकायत गाजीपुर पुलिस से की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ । अंत में पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से मिलकर मामले की शिकायत की। पुलिस आयुक्त के आदेश पर शनिवार को विनोद और उसके दोस्त के खिलाफ गाजीपुर थाने मेें केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय का कहना है कि पीड़ित और आरोपी पक्ष के घरवाले पॉलिटेक्निक में काम करते थे और कैंपस में रहते थे। मौजूदा समय में युवती प्राइवेट नौकरी कर रही है, जबकि आरोपी विनोद मुंबई में कार्यरत है और उसका परिवार पालीटेक्निक छोड़कर गांव जा चूका है, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।