Monday, 14 September 2026 | 9:16 PM
UP News

रायपुर :- सेंचुरी में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन

सौरभ यादव - तिल्दा - नेवरा :- नेहरू युवा केंद्र रायपुर जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी जी के मार्गदर्शन में NYV भारती साहू के द्वारा ब्लॉक तिल्दा के सेंचुरी में दिनांक 3/06/2022 को विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे FC century के यूथ क्लब वालो की विशेष भागीदारी रही।FC century youth club द्वा
Share:
रायपुर :- सेंचुरी में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन
Read in your preferred language.

सौरभ यादव - तिल्दा - नेवरा :- नेहरू युवा केंद्र रायपुर जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी जी के मार्गदर्शन में NYV भारती साहू के द्वारा ब्लॉक तिल्दा के सेंचुरी में दिनांक 3/06/2022 को विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे FC century के यूथ क्लब वालो की विशेष भागीदारी रही।FC century youth club द्वारा साइकिल रैली निकाली गई और सबको यह संदेश दिया गया की युवाओं को स्वस्थ रहने के लिये अपने दैनिक जीवन मे साइकिल का उपयोग करे। साइकिल रैली के माध्यम से पर्यावरण व स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सकता है। साइकिल की सवारी करके हम, फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया मूवमेंट, क्लीन इंडिया मूवमेंट और हेल्दी इंडिया मूवमेंट को पूरा कर सकते हैं।हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया जाता है. इसकी शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व साइकिल दिवस मनाने का फैसला किया था। सर्वसम्मति से इसके लिये 3 जून का दिन चुना गया था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य स्वास्थ्य और पार्यवरण की रक्षा करना है। इस दिन लोगों को साइकिल चलाने के फायदे के लिये जागरूक किया जाता है। विश्व भर में विशेष कार्यक्रम होते हैं।