Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
UP News

रायबरेली : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रायबरेली : उन्नाव ऊंचाहार रेल खंड डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कानहा रेलवे गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची डलमऊ कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उन्नाव ऊंचाहार रेल खंड पर कनहा रेलवे गेट के पास रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास उ
Share:
रायबरेली : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Read in your preferred language.

रायबरेली : उन्नाव ऊंचाहार रेल खंड डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कानहा रेलवे गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची डलमऊ कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
उन्नाव ऊंचाहार रेल खंड पर कनहा रेलवे गेट के पास रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास उधर से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के लाल जी का पुरवा गांव निवासी आजाद पुत्र अयोध्या प्रसाद उम्र लगभग 22 वर्ष की मौत हो गई कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी के मुताबिक घरवालों ने बताया कि युवक पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था आज दोपहर वह किसी काम से रेलवे ट्रैक की तरफ गया हुआ था कि तभी उधर से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया युवक की मौत की सूचना परिवारी जनों को मिली तो परिवारी जनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।