ऊंचाहार/ रायबरेली -कोतवाली क्षेत्र के डेलौली गांव निवासी महिला ने अपने जेठ पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
गांव निवासी वंदना देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हमारे पति तीन भाई है और सभी के जमीन का बंटवारा भी सहमति से हो गया है लेकिन जेठ द्वारा हमारे हिस्से की जमीन में भी हिस्सा मांगने को लेकर विवाद किया जाता है और मंगलवार की सुबह जब हम अपने छप्पर में बल्ली लगा रही थी तभी वो आये और गालीगलौज करते हुए डंडे से मारपीट की है जिससे मुझे गंभीर चोटें भी आई हैं।
पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।
UP News
रायबरेली -महिला ने लगाया जेठ पर मारपीट का आरोप
ऊंचाहार/ रायबरेली - कोतवाली क्षेत्र के डेलौली गांव निवासी महिला ने अपने जेठ पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव निवासी वंदना देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हमारे पति तीन भाई है और सभी के जमीन का बंटवारा भी सहमति से हो गया है ले
Read in your preferred language.