Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
UP News

रायबरेली:जब हारे प्रत्याशी को दे दिया गया प्रमाण पत्र ढूंढती रही पुलिस

डलमऊ रायबरेली- ड लमऊ के गयादीन मौर्य महाविद्यालय में चल रहे मतगणना के दौरान एक हारे हुए प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया और वह प्रमाण पत्र लेकर घर चला गया कुछ देर बाद जब जीता हुआ प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेने पहुंचा तब हड़कंप मच गया मामला ग्राम पंचायत कन्हा का है। रविवार को घटना के बाद एआरों
Share:
Read in your preferred language.


डलमऊ रायबरेली- ड
लमऊ के गयादीन मौर्य महाविद्यालय में चल रहे मतगणना के दौरान एक हारे हुए प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया और वह प्रमाण पत्र लेकर घर चला गया कुछ देर बाद जब जीता हुआ प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेने पहुंचा तब हड़कंप मच गया मामला ग्राम पंचायत कन्हा का है। रविवार को घटना के बाद एआरों की गलती से हारे हुए प्रत्याशी अनूप कुमार को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया हारा हुआ प्रत्याशी जीत का प्रमाण पत्र पाकर रफूचक्कर हो गया कुछ देर बाद जब राम अभिलाख अपना प्रमाण पत्र लेने के लिए आरओ की टेबल पर पहुंचे तो मामला उजागर हुआ और आरओ द्वारा दिए गए प्रपत्र में एक बूथ पर मिले 64 मत के स्थान पर 17 मत दर्शा दिए गए प्रत्याशी द्वारा शिकायत करने पर बक्से को खोल कर पुनः वोटों की गिनती की गई तो सच्चाई साबित हुई, प्रमाण पत्र वापस करने के लिए अनूप कुमार को वापस मतगणना स्थल पर बुलाया गया लेकिन वह आने को तैयार नहीं था जब मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाई और उसके घर पहुंच कर पकड़ कर लाए तब जाकर राम अभिलाख को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।