Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

रायबरेली: मार्ग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ समेत दो लोग घायल

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ समेत दो लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना क्षेत्र के ऊंचाहार सलोन मार्ग पर बहेरवा बाजार की है जहां शुक्रवार की शाम सलोन थाना क्षेत्र
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ समेत दो लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पहली घटना क्षेत्र के ऊंचाहार सलोन मार्ग पर बहेरवा बाजार की है जहां शुक्रवार की शाम सलोन थाना क्षेत्र के गणेशीगंज निवासी जगदीश प्रसाद 55 वर्ष पुत्र विंदेश्वरी अपने दामाद पुत्तीलाल के साथ बाइक से अपने बेटी के घर गोकना गांव जा रहा था तभी डंफर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठे जगदीश प्रसाद गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए,राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं दूसरी घटना हनुमान गंज पुल के निकट की है जहां निमंत्रण से वापस लौट रहा बाइक सवार पुष्पेंद्र 20 वर्ष पुत्र गंगाराम निवासी वैसन की उमरी थाना जगतपुर मवेशी से टकराकर घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोग सीएचसी आये थे जिसमें गंभीर रूप से घायल अधेड़ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य