Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
UP News

रायबरेली: सड़क दुर्घटना में तीन घायल महिला रेफर।

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक समेत तीन लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक महिला को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना बाबूगंज पटेरवा मार्ग पर गंगेहरा गुलालगंज के निकट की है जहां शुक्रवार की सुबह क्षेत्र
Share:
Read in your preferred language.
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक समेत तीन लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक महिला को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना बाबूगंज पटेरवा मार्ग पर गंगेहरा गुलालगंज के निकट की है जहां शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के हजारीबाग गांव निवासी अमरजीत अपनी पत्नी आशा देवी व बहन रूबी को बाइक से लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था तभी साइकिल सवार के अचानक सामने आ जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया, बाइक पर बैठी पत्नी व बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई,राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आशा देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी घटना कानपुर उन्नाव राजमार्ग पर जमुनापुर चौराहे की है जहां गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे पवारन धूता निवासी आलोक कुमार 18 वर्ष किसी काम से बाइक से जमुनापुर आया था और बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोग सीएचसी आये थे जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।