Monday, 14 September 2026 | 10:14 PM
UP News

रायबरेली:आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

डलमऊ /रायबरेली,, डलमऊ तहसील क्षेत्र के अदीलाबाद ग्राम निवासी एक महिला की भैंस चराते समय आकाशीय वज्रपात से मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया     डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पूरे भोला मजरे तेरूखा ग्राम निवासी बबली पत्नी केसलाल अपने मायके अदि
Share:
रायबरेली:आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत
Read in your preferred language.


डलमऊ /रायबरेली,,
डलमऊ तहसील क्षेत्र के अदीलाबाद ग्राम निवासी एक महिला की भैंस चराते समय आकाशीय वज्रपात से मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया 
   डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पूरे भोला मजरे तेरूखा ग्राम निवासी बबली पत्नी केसलाल अपने मायके अदिलाबाद आई थी जहां पर सोमवार को बबली खेतों पर गई थी अचानक बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया परिजनों ने बताया कि बबली खेतों पर गई थी और अचानक आकाशीय बिजली गिरने से जमीन पर गिर पड़ी जमीन पर गिरा पड़ा देख मौके पर जब ग्रामीणों ने देखा तो बबली की मौत हो चुकी थी उपजिलाधिकारी डलमऊ आसाराम वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है और रिपोर्ट आने पर दैवीय आपदा संबंधी मदद दी जाएगी।