Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
UP News

रायबरेली: युवती ने फांसी लगाकर दी जान।

परसदेपुर/ रायबरेली। नवंबर माह में होनी थी शादी। मौके पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके पास से जामा तलाशी में पुलिस को एक मोबाइल फोन व कुछ लिखा कागज बरामद हुआ है। डीह थाना क्षेत्र की परसदेपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम महानन्द पुर में रेनू उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्री स्व शिव बहा
Share:
Read in your preferred language.

परसदेपुर/ रायबरेली। नवंबर माह में होनी थी शादी। मौके पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके पास से जामा तलाशी में पुलिस को एक मोबाइल फोन व कुछ लिखा कागज बरामद हुआ है। डीह थाना क्षेत्र की परसदेपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम महानन्द पुर में रेनू उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्री स्व शिव बहादुर पटेल ने दुपट्टा के सहारे पंखे से लटक कर वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।उसकी मां अनीता ने रो रो कर बताया कि जब वे लोग पिपरमिंट पेर कर 12बजे दिन में घर आये तो देखा कि दरवाजा की कुन्डी अन्दर से बंद थी।आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसको तोड़ कर अन्दर प्रवेश किया गया तो वह पंखे से दुपट्टा के सहारे लटकी थी। परिजनों द्वारा उसको निकाला गया तो वह मृत पाई गई।उसकी सगाई एक वर्ष पहले हुई थी और इसी अगले नवम्बर माह में शादी होना तय था। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष डीह पवन प्रताप सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मृत्यु किस कारण से हुई है। इसके पास से एक मोबाइल फोन व कुछ हस्त लिखित नोट बरामद हुए हैं। चौकी इंचार्ज पंकज कुमार शरद ने बताया कि बारीकी से जांच कराई जाएगी और दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो जायेगा।