UP News
रायबरेली: नए खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत
लालगंज।रायबरेली। ब्लॉक संसाधन केंद्र चंद्रभूषण गंज में डलमऊ ब्लॉक के नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी का ब्लॉक के विभिन्न शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने सभी शिक्षक संगठनों से शिष्टा
Read in your preferred language.
लालगंज।रायबरेली। ब्लॉक संसाधन केंद्र चंद्रभूषण गंज में डलमऊ ब्लॉक के नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी का ब्लॉक के विभिन्न शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने सभी शिक्षक संगठनों से शिष्टाचार मुलाकात किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ डलमऊ के अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संरक्षक सत्येश सिंह महामंत्री कीर्ति मनोहर शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश सिंह कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्र उपाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर उपाध्यक्ष अनुज द्विवेदी एवं उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ल, ए आर पी अनुराग राठौर ने नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया तथा डलमऊ ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए संगठन द्वारा कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया, नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी के . के . त्रिपाठी द्वारा कहा गया कि गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान कराना तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं में समन्वय स्थापित करके कार्य करना हमारी प्राथमिकता होगी सभी संगठनों मैं सामंजस्य स्थापित करते हुये शिक्षकों की समस्याओं का तत्परता पूर्वक निराकरण किया जाएगा इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सियाराम सोनकर उनके मंत्री राजेश यादव अटेवा डलमऊ के संयोजक प्रकाश चंद यादव ,सह संयोजक सज्जन कुमार निर्मल तथा शैलेश कुमार यादव, रामप्रसाद, एसबी सिंह, शिव प्रकाश प्रजापति, मिथिलेश मौर्य ,आलोक रमन मौर्य, दुर्गाशंकर आदि कई संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रधान लिपिक राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक महामंत्री कीर्ति मनोहर शुक्ला ने किया ।