UP News
रायबरेली:बाइक चोरों को पुलिस ने भेजा जेल
लालगंज/ रायबरेली। लालगंज पुलिस ने कस्बे से चोरी गयी बाइक को बरामद करते हुये दो चोरों को जेल भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक अरूण सिंह ने बताया कि लालगंज कस्बा निवासी रामू की बाइक चोरी हो गयी थी जिसमे अपराध संख्या 189 के तहत मामला दर्ज था।बुधवार को डलमऊ बाई पास के निकट चेकिंग के दौरान सर्राफा मंडी लालगं
Read in your preferred language.
लालगंज/ रायबरेली। लालगंज पुलिस ने कस्बे से चोरी गयी बाइक को बरामद करते हुये दो चोरों को जेल भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक अरूण सिंह ने बताया कि लालगंज कस्बा निवासी रामू की बाइक चोरी हो गयी थी जिसमे अपराध संख्या 189 के तहत मामला दर्ज था।बुधवार को डलमऊ बाई पास के निकट चेकिंग के दौरान सर्राफा मंडी लालगंज निवासी सूरज वर्मा पुत्र देवीसंकर व सुनील वर्मा उर्फ मंगल पुत्र देवीसंकर को उक्त चोरी की बाइक के साथ पकडा गया है।चोरों को पकडने वाली टीम मे चैकी इन्चार्ज दिलीप कुमार राय,सिपाही जगदीस कुमार व विवेक कुमार शामिल रहे।