Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
UP News

रायबरेली: वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पूरे गौरी मजरे लोदीपुर उतरावा गांव के रमा कांत बाजपेई उर्फ लाला बाजपेई में फांसी लगाकर जान दे दी है। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटक कर फांसी लगायी है। सूचना मिलने पर पहुंचे दरोगा ने मृतक के शव का पंचनामा कर
Share:
Read in your preferred language.



लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पूरे गौरी मजरे लोदीपुर उतरावा गांव के रमा कांत बाजपेई उर्फ लाला बाजपेई में फांसी लगाकर जान दे दी है। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटक कर फांसी लगायी है। सूचना मिलने पर पहुंचे दरोगा ने मृतक के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया ।वही गांव वालों ने बताया कि पिछले माह कोरोना से उनकी पत्नी का देहांत हो गया था तभी से वह अर्ध विक्षिप्त हो गए थे। इसके पूर्व भी कई बार फांसी लगाने का उन्होंने प्रयास किया लेकिन जानकारी हो जाने के कारण हुए फांसी लगाने में सफल नहीं हो पाए थे ।गुरुवार को सुबह सुनसान स्थान पाकर उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।उनके पुत्र पप्पू वाजपेई ने उनका अंतिम संस्कार डलमऊ़ गंगा घाट पर किया है।