Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

रायबरेली:अगर अधिकारी आप के साथ हो तो कोई भी गलती कर सब माफ

ऊंचाहार/ रायबरेली: कहते हैं कि अगर शासन प्रशासन में अच्छी पकड़ हो तो कानून कोई मायने नहीं रखता चाहे जितना गलती करो अगर अधिकारी आपके साथ है तो कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता जी हां हम बात कर रहे हैं ऊंचाहार विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालपुर उधवन की जहां पर ब्लॉक अधिकारियों की मेहरबानी से पिछले 1
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार/ रायबरेली: कहते हैं कि अगर शासन प्रशासन में अच्छी पकड़ हो तो कानून कोई मायने नहीं रखता चाहे जितना गलती करो अगर अधिकारी आपके साथ है तो कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता जी हां हम बात कर रहे हैं ऊंचाहार विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालपुर उधवन की जहां पर ब्लॉक अधिकारियों की मेहरबानी से पिछले 10 वर्षों से अवैध रूप से रोजगार सेवक की तैनाती का मामला प्रकाश में आया है जहां के सैकड़ों ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में हस्ताक्षर कर जिले के मुखिया को भेज कर कार्यवाही की मांग की है दरअसल उक्त गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा में पूर्व में तैनात रोजगार सेवक शांति देवी की 10 वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है उसी के जगह पर तभी से उसका भाई अवैध रूप से रोजगार सेवक का कार्य देख रहा है साथ ही मनरेगा की आईडी व पासवर्ड भी इसी के मोबाइल से संचालित है साथ ही सरकारी अभिलेखों में उसी के द्वारा जाली हस्ताक्षर भी बनाए जाते हैं मजे की बात यह है कि 10 वर्ष बीत चुके हैं परंतु ना तो अभी तक इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी की नजर पड़ी है ना तो खंड विकास अधिकारी की इन्हीं अधिकारियों की मेहरबानी से अवैध रूप से कार्य करने वाले रोजगार सेवकों की मौज है