Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
UP News

रायबरेली: पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पति व पत्नी ने फिर साथ रहने का लिया संकल्प

लालगंज रायबरेली। लालगंज महिला पुलिस चैकी इन्चार्ज संतोष कुमारी ने एक विवाहित जोडे की काउंसिलिंग कराकर फिर से एक साथ रहने के बाबत सुलहनामा कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सातनपुर गांव की शकुन देवी पुत्री हरीलाल चैहान का विवाह चार वर्ष पहले चिखडी गांव के सुनील पुत्र रामराज के साथ हुआ था। पारिवारिक वि
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज रायबरेली। लालगंज महिला पुलिस चैकी इन्चार्ज संतोष कुमारी ने एक विवाहित जोडे की काउंसिलिंग कराकर फिर से एक साथ रहने के बाबत सुलहनामा कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सातनपुर गांव की शकुन देवी पुत्री हरीलाल चैहान का विवाह चार वर्ष पहले चिखडी गांव के सुनील पुत्र रामराज के साथ हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों अलग अलग रह रहे थे। पुलिस मे मामला पहुंचने पर एसआई संतोष कुमारी ने दोनों पक्षों को भली भांति समझाया बुझाया,जिससे दोनों पति पत्नी फिर से एक साथ रहने के लिये राजी हो गये। एसआई संतोष कुमारी ने बताया कि महिला सकुन देवी अपने एक पुत्र को लेकर कोतवाली लालगंज पहुंची थी जहां समझौते के बाद सुनील और सकुन देवी ने एक दूसरे को माला पहनाकर पुराने गिले सिकवे दूर कर लिये है। अब पति पत्नी और बच्चां एक साथ रहेंगे।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य