Monday, 14 September 2026 | 10:01 PM
UP News

रायबरेली :शार्ट सर्किट से लगी आग

रायबरेली : डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखई मजरे देवली की रहने वाली विमलेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय मुकेश कुमार उम्र 28 वर्ष रात को अपने कमरे में सो रही थी| देर रात अचानक बिजली की हुई शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई| जिससे कमरे में सो रही महिला बुरी तरह झुलस गई |घटना की जानकारी होने पर पास पड़ोस के
Share:
Read in your preferred language.

रायबरेली :डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखई मजरे देवली की रहने वाली विमलेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय मुकेश कुमार उम्र 28 वर्ष रात को अपने कमरे में सो रही थी| देर रात अचानक बिजली की हुई शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई| जिससे कमरे में सो रही महिला बुरी तरह झुलस गई |घटना की जानकारी होने पर पास पड़ोस के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और गंभीर अवस्था में झुलसी महिला को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए| जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रैफर कर दिया| जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई| जानकारी पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक महिला विमलेश कुमारी के पति की 2 वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी| वह अपने सास-ससुर एवं देवर से अलग रहती थी|