Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

रायबरेली: रोहनिया प्रथम से जिला पंचायत सदस्य रंजना चौधरी को उम्मीदवार बनाया

ऊंचाहार /रायबरेली: आखिरकार काफी कशमकश के बाद जिले से भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया राजनीतिक गलियारों में काफी अहम मानी जाने वाली रायबरेली सीट से इस बार बीजेपी ने जिले के रोहनिया प्रथम से जिला पंचायत सदस्य रंजना चौधरी को उम्मीदवार बनाया है वही प्रदेश के
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार /रायबरेली: आखिरकार काफी कशमकश के बाद जिले से भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया राजनीतिक गलियारों में काफी अहम मानी जाने वाली रायबरेली सीट से इस बार बीजेपी ने जिले के रोहनिया प्रथम से जिला पंचायत सदस्य रंजना चौधरी को उम्मीदवार बनाया है वही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की बेहद करीबी मानी जाने वाली रंजना चौधरी को टिकट मिलना पहले से ही तय माना जा रहा था गौरतलब है कि रंजना चौधरी लगातार दो बार से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतती आ रही है उनकी छवि एक साफ-सुथरे व क्षेत्र का विकास कराने वाली नेत्री के रूप में जानी जाती है उनके द्वारा जिला पंचायत सदस्य रहते हुए क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विकास के बहुत सारे कार्य करवाए गए हैं वही टिकट मिलने की खुशी में क्षेत्र के समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया