UP News
रायबरेेली: टैंकर व डीसीएम की जोरदार भिड़ंत में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर कबीर चौराहे के निकट टैंकर व डीसीएम की जोरदार भिड़ंत में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहार कस्बा निवासी अनंत बहादुर सिंह 52 वर्
Read in your preferred language.
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर कबीर चौराहे के निकट टैंकर व डीसीएम की जोरदार भिड़ंत में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहार कस्बा निवासी अनंत बहादुर सिंह 52 वर्ष जो कि डीसीएम चालक हैं और शुक्रवार की दोपहर डीसीएम लेकर लखनऊ जा रहा था तभी कबीर चौराहे के निकट रायबरेली की ओर से आ रहे टैंकर से डीसीएम की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा चालक को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ को सीएचसी लाया गया था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।