डलमऊ/ रायबरेली : इंसान ना जाने किस मानसिकता से ग्रसित है ना जाने क्यों वह बेजुबान जानवरों के साथ बेरहम व्यवहार करता है बेजुबान जानवर के साथ वह इतनी क्रूरता के साथ ऐसे पेश आता है ऐसा लगता है उसके दिल में दया नाम की कोई चीज ही नहीं है ऐसी ही एक घटना डलमऊ क्षेत्र के मुराई बाग कस्बे में दिखाई पड़ी जहां पर क्रूर इंसानों के द्वारा एक बेजुबान गोवंश की गले में लोहे की रॉड (सरिया) घोंप दी जिससे वह बेजुबान जानवर अपना दर्द तो बयां नहीं कर पा रहा है लेकिन देखने से एहसास किया जा सकता है कि उसे कैसी पीड़ा हो रही होगी यह गोवंश पिछले कई दिनों से मुराई बाग कस्बे की सड़कों पर इधर-उधर घूमता दिखाई पड रहा है लेकिन किसी को उसके दर्द का एहसास नहीं हो पा रहा है कहने को तो गोवंश के संरक्षण को लेकर गौशाला बनाई गई गोवंश ओं की देखभाल के लिए चिकित्सकों को भी तैनात किया गया है लेकिन उनके संरक्षण एवं देखभाल के लिए ना तो कोई चिकित्सक और ना ही कोई कर्मचारी दिखाई पड़ रहा है बेजुबान ओं की सहायता एवं उनकी रक्षा करने के लिए किसका सहारा मिल पाएगा इस संबंध में पशु चिकित्सक अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस विषय की जानकारी है घायल गोवंश की तलाश की जा रही है मिलते ही उसका उपचार किया जाएगा।
UP News
रायबरेली : बेजुबानो के साथ क्रूरता जाने किस मानसिकता के साथ जी रहा इंसान
डलमऊ/ रायबरेली : इंसान ना जाने किस मानसिकता से ग्रसित है ना जाने क्यों वह बेजुबान जानवरों के साथ बेरहम व्यवहार करता है बेजुबान जानवर के साथ वह इतनी क्रूरता के साथ ऐसे पेश आता है ऐसा लगता है उसके दिल में दया नाम की कोई चीज ही नहीं है ऐसी ही एक घटना डलमऊ क्षेत्र के मुराई बाग कस्बे में दिखाई पड़ी जहां
Read in your preferred language.