UP News
रायबरेेली: मुख्य प्रबंधक यूसी जैन ने लालगंज शाखा का किया निरीक्षण
लालगंज /रायबरेली: भारतीय जीवन बीमा निगम रायबरेली के मुख्य प्रबंधक उमेस चन्द्र जैन ने कार्यभार ग्रहण करते ही लालगंज एलआईसी सेटेलाइट शाखा का निरीक्षण किया।साथ ही अभिकर्ताओं और पालिसी धारको से मिलकर उन्हे प्रत्येक तरह की सुविधा दिलाये जाने का आस्वासन दिया।इसके पूर्व लालगंज शाखा प्रबंधक दीपक सिंह ने बुक
Read in your preferred language.
लालगंज /रायबरेली: भारतीय जीवन बीमा निगम रायबरेली के मुख्य प्रबंधक उमेस चन्द्र जैन ने कार्यभार ग्रहण करते ही लालगंज एलआईसी सेटेलाइट शाखा का निरीक्षण किया।साथ ही अभिकर्ताओं और पालिसी धारको से मिलकर उन्हे प्रत्येक तरह की सुविधा दिलाये जाने का आस्वासन दिया।इसके पूर्व लालगंज शाखा प्रबंधक दीपक सिंह ने बुके भेंटकर मुख्य प्रबंधक का स्वागत किया।इस अवसर पर बोलते हुये मुख्य प्रबंधक यूके जैन ने कहा कि हम पालिसीधारको के हित के प्रति वचनबद्ध है। उसको बनाये रखंेगे।उन्होने अभिकर्ताओं से गांव गांव घर घर पहुुंचकर प्रत्येक व्यक्ति को जीवन बीमा प्रदान करने के प्रति प्रेरित किया।गौरतलब है कि मेरठ से स्थानांतरण होकर आये यूके जैन का नाम राष्ट्रीय स्तर का कीर्तिमान बनाने वाले अधिकारियों मे है।वे यहां भी जीवन बीमा के क्षेत्र मे कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प लेकर के आये है।इस अवसर पर सहायक शाखा प्रबंधक चन्द्रकिसोर यादव,प्रसासनिक अधिकारी धर्मेन्द्र दीक्षित,पंकज कुमार,मनीष सिंह,द्वारिका सिंह,सुसील शुक्ला,इन्द्रबली सिंह,जगदेव,मंगल प्रसाद यादव,सूर्य कुमार शुक्ला,महेन्द्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।