ऊँचाहार-कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार सलोन मार्ग पर एनटीपीसी गेट न 1 के सामने मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के बहेरवा गांव निवासी अमृतलाल की पुत्री नंदनी 22 अपने चचेरे भाई जितेंद्र कुमार के साथ बाइक से किसी कार्य से ऊँचाहार आयी थी और वापस घर लौट रही थी तभी एनटीपीसी गेट नम्बर 1 के सामने सड़क पार कर रहे मवेशी से बाइक की टक्कर हो गई जिससे नंदनी सड़क पर गिरकर घायल हो गई राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल एक युवती सीएचसी आयी थी जिसका इलाज किया जा रहा है।
UP News
रायबरेली: मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल
ऊँचाहार-कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार सलोन मार्ग पर एनटीपीसी गेट न 1 के सामने मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के बहेरवा गांव निवासी अमृतलाल की पुत्री नंदनी 22 अपने चचेरे भाई जितेंद्र कुम
Read in your preferred language.