Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
UP News

रायबरेली: विवाहिता को ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने का लगा आरोप

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पावरगंज गांव में विवाहिता को ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित विवाहिता की मां ने ससुरालीजनों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत औसानगंज निवासिनी गुलाबवती ने गुरुवार को को
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पावरगंज गांव में विवाहिता को ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित विवाहिता की मां ने ससुरालीजनों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत औसानगंज निवासिनी गुलाबवती ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने अपनी पुत्री कांती की शादी एक वर्ष पूर्व पावरगंज निवासी लखन के पुत्र विजय कुमार के साथ किया था, शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी की जेठानी, सास द्वारा आयेदिन बेटी को मारपीट कर घर से भगा दिया जाता है।जबकि एक लाख रुपये लगाकर हमने बेटी का घर भी बनवाया था फिर भी ससुरालीजन उसे रहने नहीं दे रहे है और दहेज में मोटरसाइकिल की मांग भी की जा रही है।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।