Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

रायबरेली: निर्माण कार्य में बाधा बने क्षेत्रीय मनबढ़ एवं दबंग लेखपाल राजेंद्र भारती

महराजगंज /रायबरेली वाह री कानून व्यवस्था कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर ग्राम सभा के निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामप्रसाद एवं उनका परिवार मनबढ़ एवं दबंग लेखपाल के शोषण का शिकार है, पीड़ित परिवार के अर्धनिर्मित मकान की छत डालने में धर्मेंद्र के पटीदारों ने मनबढ़ लेखपाल राजेंद्र भारती के साथ सांठगांठ कर मकान
Share:
Read in your preferred language.
महराजगंज /रायबरेली वाह री कानून व्यवस्था कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर ग्राम सभा के निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामप्रसाद एवं उनका परिवार मनबढ़ एवं दबंग लेखपाल के शोषण का शिकार है, पीड़ित परिवार के अर्धनिर्मित मकान की छत डालने में धर्मेंद्र के पटीदारों ने मनबढ़ लेखपाल राजेंद्र भारती के साथ सांठगांठ कर मकान की छत नहीं पड़ने दे रहा है, जिससे पीड़ित परिवार का वर्तमान समय में हो रही बारिश में पूरी तरीके से घर का समस्त राशन बारिश की भेंट चढ़ गया और पूरी तरह से भीग कर नष्ट होने के कगार पर पहुंच गया है पीड़ित परिवार के आगे भुखमरी का सामना करने और लेखपाल के भ्रष्टाचार के आगे अपने परिवार को बचा पाना मुश्किल हो रहा है, संबंधित प्रकरण में तहसीलदार महराजगंज व उपजिलाधिकारी महाराजगंज को फोन करने पर फोन नहीं उठ सका है, ऐसे में पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिलेगा ,वहीं दबंग व मनबढ़ खाऊ कमाऊ लेखपाल राजेंद्र भारती से जब हमारे संवादाता ने जानकारी चाही तो किसी भी प्रकार की जानकारी देने से मना कर दिया उनकी चुप्पी मे कहीं न कहीं विरोधियो से मिली भगत का अंदेसा जाहिर करती है, और ऐसे में मकान की छत न पड़ पाने से छत विहीन गरीब परिवार को भारी कठनाइयों का दंश झेलना पड़ रहा है, और पीड़ित परिवार अधिकारियों की चौखट पर दर दर भटकने को मजबूर है।