Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

प्रयागराज: लगभग आठ बीघा खड़ी गेहूँ की फसल जलकर हुई राख

कोरांव /प्रयागराज : जिले के सोनबरसा गाँव में आज दिन शनिवार को दिन के लगभग बारह बजे बिजली के लटकते तार ने कमला शंकर पुत्र रामसभा की फसल लगभग एक बीघा, कृष्ण कांत पुत्र राम सभा की फसल लगभग एक बीघा,राजेश्वर सिंह पुत्र राम सभा की फसल लगभग एक बीघा,गेंहू की खड़ी फसल जल कर खाक हो गई और बगल में कमला शंकर कुश
Share:
प्रयागराज: लगभग आठ बीघा खड़ी गेहूँ की फसल जलकर हुई राख
Read in your preferred language.

कोरांव /प्रयागराज : जिले के सोनबरसा गाँव में आज दिन शनिवार को दिन के लगभग बारह बजे बिजली के लटकते तार ने कमला शंकर पुत्र रामसभा की फसल लगभग एक बीघा, कृष्ण कांत पुत्र राम सभा की फसल लगभग एक बीघा,राजेश्वर सिंह पुत्र राम सभा की फसल लगभग एक बीघा,गेंहू की खड़ी फसल जल कर खाक हो गई और बगल में कमला शंकर कुशवाहा, पुत्र स्व0 राम नरेश कुशवाहा की फसल लगभग एक बीघा,रवीशंकर कुशवाहा पुत्र स्व0 राम नरेश कुशवाहा की एक बीघा व राधेश्याम पांडेय की फसल एक बीघा व धीरेंद्र कुमार सिंह पुत्र मिश्री लाल सिंह की फसल एक बीघा आग बुझाने के चक्कर मे बर्बाद हो गई. सभी उपरोक्त किसान निवासी ग्राम पंचायत सोनबरसा तहसील कोरांव मांडा प्रयागराज के हैं .लगभग आठ बीघा गेहूँ की खड़ी फसल को बिजली के लटकते तार से निकली चिंगारी ने जलाकर खाक कर दिया. ग्रामीणों व आस पास गाँव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर अपने जान की बाजी लगाकर अथक मेहनत करते हुए आग पर काबू किया .जिससे अगल बगल की सैकड़ो बीघा फसल को आग से बचाने में सफल रहे .

सवांददाता : उमाशंकर कुशवाहा