Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
UP News

पीलीभीत; गंदगी के विरोध पर महिला को पीटा,वीडीओ वायरल

पूरनपुर।क्षेत्र के गांव टांडा निवासी जमुना देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले दाताराम उसके घर के सामने घूरा डालते हैं।बरसात होने पर यह गंदगी का रूप ले लेता है।जिससे उसको काफी परेशानी हो रही है।गुरुवार को बरसात के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।गाली गलौज के बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार
Share:
पीलीभीत; गंदगी के विरोध पर महिला को पीटा,वीडीओ वायरल
Read in your preferred language.

पूरनपुर।क्षेत्र के गांव टांडा निवासी जमुना देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले दाताराम उसके घर के सामने घूरा डालते हैं।बरसात होने पर यह गंदगी का रूप ले लेता है।जिससे उसको काफी परेशानी हो रही है।गुरुवार को बरसात के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।गाली गलौज के बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले,झगडे में जमुना देवी को दाताराम,रुपेश, अखिलेस,तारा ने मिल कर पीट दिया।मामले को लेकर खलबली मच गई।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले में विवाद हुआ है।घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एक अन्य मामले में सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी सरिता देवी कि पति ने शराब के लिए रुपए मांगे न देने पर उसको बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया।मेडिकल के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।