Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
UP News

पीलीभीत : पानी के निकास के चक्कर में विधवा महिला को पीटा

पीलीभीत : पूरनपुर-कुछ गाँव के दबंग लोगों ने एक विधवा महिला की पिटाई इसलिए की कि उसने अपने घर में पानी न आये इसलिये मिटटी डाल दी ।सुनीता देवी पत्नी स्व फकीरे लाल निवासी ग्राम वागर थाना सेरामऊ में रहती है उसके घर के पास से होकर सुनील कुमार पुत्र बलदेव प्रसाद के नल का पानी बहता है कुछ पानी सुनीता देवी
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत : पूरनपुर-कुछ गाँव के दबंग लोगों ने एक विधवा महिला की पिटाई इसलिए की कि उसने अपने घर में पानी न आये इसलिये मिटटी डाल दी ।सुनीता देवी पत्नी स्व फकीरे लाल निवासी ग्राम वागर थाना सेरामऊ में रहती है उसके घर के पास से होकर सुनील कुमार पुत्र बलदेव प्रसाद के नल का पानी बहता है कुछ पानी सुनीता देवी के घर में जा पहुंचा तो सुनीता ने इसका विरोध किया और जिस जगह से पानी आ रहा था वहाँ पर मिटटी डाल दी ।सुनीता देवी के विरोध करने पर सुनील पुत्र बलदेव प्रसाद से कहासुनी होने लगी देखते ही देखते बात बढ गई ।सुनील कुमार,बलदेव प्रसाद,राजाराम,पंकज,बेटी खुशबू,कीर्ति देवी आदि लोगों ने सुनीता देवी व उनके पुत्र मुनीश कुमार की पिटाई लगा दी ।इसकी तहरीर थाना सेरामऊ में दे दी गई