Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
UP News

पीलीभीत : ‘‘ विकास प्रेरण समूह ’’ जनपद का दूसरा महिला स्वयं सहायता समूह जिसका उत्पाद ऑनलाइन साइड अमेजन पर हुआ उपलब्ध।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद के महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के साथ साथ बाजार की उपलब्धता हेतु ऑनलाइन बिक्री से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऑनलाइन अमेजन पर अपने उत्पाद उपलब्ध कराने वाला त
Share:
पीलीभीत : ‘‘ विकास प्रेरण समूह ’’ जनपद का दूसरा महिला स्वयं सहायता समूह जिसका उत्पाद ऑनलाइन साइड अमेजन पर हुआ उपलब्ध।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद के महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के साथ साथ बाजार की उपलब्धता हेतु ऑनलाइन बिक्री से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऑनलाइन अमेजन पर अपने उत्पाद उपलब्ध कराने वाला तहसील पूरनपुर के ग्राम बूंदीबूड ‘‘विकास प्रेरण समूह’’ जनपद का दूसरा समूह बना। विकास प्रेरण समूह द्वारा जलकुम्भी से उत्पाद निर्मित किया जा रहा है। पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा समूह द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद का निरीक्षण करने के साथ अन्य महिला स्वयं सहायता समूहों को जलकुम्भी से उत्पाद बनाये जाने का प्रशिक्षण कराया कराया गया और परियोजना निदेशक को उनके उत्पाद को आकर्षक बनाने के साथ ऑनलाइन बिक्री करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये थे। जलकुम्भी से बने पर्स, डस्टबिन, कलमदान, डलिया सहित विभिन्न प्रकार की सामाग्री ऑनलाइन खरीद हेतु लिंकhttps://www.amazon.in/gp/product/B0B1JBP9SS/ref=cx_skuctr_share?smid=A3JJDA3NXJQTLV पर उपलब्ध है। इससे कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी के प्रयासों से सेनेटरी पेड बनाने वाले ‘‘पहचान प्रेरणा ग्राम संगठन’’ ग्राम पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर जनपद का प्रथम महिला समूह अपने उत्पाद को ऑनलाइन साइड अमेजन पर उपलब्ध कराया जा चुका है।