Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
UP News

पीलीभीत: कैच द रेन’’ अभियान के तहत अवशेष भवनों में भी तत्काल प्रारम्भ कराया जाये कार्य-जिलाधिकारी

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जल संरक्षण हेतु संचालित ‘‘कैंच द रैन’’ अभियान व पंचायत भवन निर्माण कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। ‘‘कैच द रेन’’ की समीक्षा करते हुये समस्त सरकारी इमारतों यथा पंचायत भवनों, आंगनबाडी केन्द्रों, स्कूलों और प
Share:
पीलीभीत: कैच द रेन’’ अभियान के तहत अवशेष भवनों में भी तत्काल प्रारम्भ कराया जाये कार्य-जिलाधिकारी
Read in your preferred language.

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जल संरक्षण हेतु संचालित ‘‘कैंच द रैन’’ अभियान व पंचायत भवन निर्माण कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। ‘‘कैच द रेन’’ की समीक्षा करते हुये समस्त सरकारी इमारतों यथा पंचायत भवनों, आंगनबाडी केन्द्रों, स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, मान्यता प्राप्त स्कूलों में रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग की प्रगति देखी गई। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अबशेष 16 भवनों में कार्य तत्काल प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया। विभाग वार समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत अबशेष भवनों व आंगनबाडी के अबशेष 26 भवनों में तत्काल कार्य प्रारम्भ करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन व अबशेष भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। सरकारी विद्यालयों के 323 में निर्माणाधीन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के कार्यों में तेजी से कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है इसका संरक्षण कराना हम सबका दायित्व अपने लिये ही नही अपितु आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अति आवश्यक है। पंचायत भवन निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान डीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि पंचायत भवन के कार्यों में तेजी लाई जाये और निर्माणाधीन 180 पंचायत भवन की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन प्रेषित की जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सीमा अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संवाददाता :रामगोपाल कुशवाहा