Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

पीलीभीत:अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला सहित तीन घायल

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी श्रीपाल अपनी पत्नी आरती व पुत्र रोहित के साथ अपनी रिश्तेदारी गांव कसगंजा निवासी एक युवक के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने परिवार के साथ बुधवार की देर रात वापस घर लौट रहा था।इसी दौर
Share:
पीलीभीत:अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला सहित तीन घायल
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी श्रीपाल अपनी पत्नी आरती व पुत्र रोहित के साथ अपनी रिश्तेदारी गांव कसगंजा निवासी एक युवक के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने परिवार के साथ बुधवार की देर रात वापस घर लौट रहा था।इसी दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर कनपारा मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए।घटनाक्रम की सूचना परिजनों को मिली तो वे आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।सभी घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लाया गया।जहां हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।टक्कर मारने वाला वाहन स्वामी मौका पाकर भागने में सफल रहा।